मुख पृष्ठ>>पहुँच
पहुँच
हम यह सुनिश्चत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि पीएफसी पोर्टल की सभी प्रयोगकर्ताओं को पहुँच हो चाहे वे किसी भी डिवाइस, प्रौद्योगिकी अथवा क्षमता में काम करें । इसे इस उद्देश्य के साथ तैयार किया गया है कि इसके आगंतुकों की अधिकतम पहुँच हो और प्रयोगिता हो । इसके परिणामस्वरूप, इस पोर्टल को अनेक डिवाइस जैसे डैस्कटॉप/लैपटॉप कम्प्यूटर, वेब-सक्षम मोबाईल डिवाइस आदि से देखा जा सकता है ।
इस पोर्टल पर सभी जानकारी की निःशक्य लोगों की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए हमने अथक प्रयास किए हैं । उदाहरण के लिए दृष्टि निःशक्य प्रयोगकर्ता इस पोर्टल पर स्क्रीन रीडर व स्क्रीन मैगनिफायर जैसी सहायक प्रौद्योगिकियों का प्रयोग करके पहुँच सकते हैं ।
हमारा उद्देश्य मानकों का पालन करना और प्रयोगिता व सार्वभौमिक डिज़ाइन के सिद्धांतों को अपनाना है, जिससे इस पोर्टल के सभी आगंतुकों को मदद मिलेगी ।
इस पोर्टल को भारत सरकार के वेबसाइट हेतु दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए एक्स एचटीएमएल 1.0 ट्रांज़िशनल का प्रयोग करते हुए तैयार किया है और वर्ल्ड वाईड वेब कंसोर्शियम (डब्ल्यू 3सी) द्वारा निर्धारित वेब कंटेंट एक्सेसिबिलिटी गाईडलाइंस (डब्ल्यू सी ए जी) 2.0 के स्तर ए की अनुपालना भी करता है । इस पोर्टल में कुछ सूचना बाहरी वेबसाइटों के लिंक के जरिए भी उपलब्ध करवाई गई है । बाहरी वेबसाइट की देख-रेख संबंधित विभागों द्वारा की जाती है जो इन साईटों की पहुँच के लिए उत्तरदायी हैं ।
पीएफसी अपने पोर्टल को निःशक्य व्यक्तियों की पहुँच तक के लिए प्रयास कर रहा है तथापि फिलहाल पोर्टेबल डाक्यूमेंट फार्मेट (पीडीएफ) फाइलों तक पहुँच नहीं है । इसके अतिरिक्त, हिंदी भाषा में दी गई सूचना भी पहुँच में नहीं है ।
इस पोर्टल की पहुँच के बारे में यदि आपकी कोई समस्या अथवा सुझाव है तो हमें लिखें ताकि हम आपकी सहायता कर सकें । आपकी समस्या और संपर्क सूचना के बारे में हमें अवगत कराएं ।